Video

Advertisement


भोपाल नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों ऐंठे
Fraud, Bhopal Municipal Corporation,fake appointment letters.

भोपाल में नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, खुद को करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष बताने वाले आरोपी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निशाना बनाया और नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूल ली। आरोपी ने कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए, जिनकी सच्चाई तब सामने आई जब वे जॉइनिंग के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक, कोटरा निवासी आशु कुमार ने एक युवक से एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जांच के दौरान एक अन्य युवक ने भी पांच लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। अब तक दो शिकायतों में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है, जबकि पुलिस का अनुमान है कि दर्जनभर से अधिक लोग इस गिरोह का शिकार हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.