Advertisement
मध्य प्रदेश के गुना शहर में दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में धनिया व्यापारी के कर्मचारी वासुदेव शर्मा से तीन बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। वासुदेव राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले हैं और कुंभराज के एक धनिया व्यापारी के लिए कलेक्शन का काम करते हैं। वारदात के समय वह करीब 17 लाख रुपये लेकर कुंभराज जा रहे थे।
घटना शीतला माता मंदिर के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |