Video

Advertisement


सिरोंज में वन विभाग की 1700 बीघा जमीन पर अतिक्रमण, विधायक उमाकांत शर्मा ने जताई नाराजगी
Forest Department land ,  Sironj; MLA Umakant Sharma

विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में वन विभाग की करीब 1700 बीघा सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। सिरोंज-लटेरी हाईवे पर बलरामपुर और रूसिया गांव के पास वन विभाग के कंपार्टमेंट P-469 और P-470 की भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर खेती किए जाने का आरोप है। खास बात यह है कि यह गतिविधियां मुख्य सड़क के किनारे खुलेआम हो रही हैं, जिससे प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वन, राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी के बावजूद वन भूमि पर इस तरह का अतिक्रमण होना गंभीर लापरवाही है। विधायक ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से सरकार की बदनामी होती है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध कब्जों को बढ़ावा मिलेगा।

 

विधायक शर्मा ने वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम से भूमि का सीमांकन कराने और अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि वन भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में इस तरह के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.