Video

Advertisement


इंदौर में OTT सब्सक्रिप्शन बंद कराने के बहाने ₹1.08 लाख की ठगी, गूगल पर मिला फर्जी कस्टमर केयर नंबर पड़ा भारी
Indore, Man , OTT subscription, fake customer , Google

इंदौर में एक दवा व्यापारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए, जब उन्होंने ओटीटी सब्सक्रिप्शन बंद कराने के लिए गूगल पर मिले कथित कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। आरोपी ने खुद को कस्टमर सपोर्ट प्रतिनिधि बताकर पहले प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर 5 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। जैसे ही व्यापारी ने राशि भेजी, उनके मोबाइल पर असामान्य गतिविधियां शुरू हो गईं और कुछ ही देर में बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली गई।

पीड़ित निर्मल नवलानी ने बताया कि 4 जून को उन्होंने अपने कार्यालय से जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन बंद कराने के लिए इंटरनेट पर नंबर खोजा था। कॉल के दौरान आरोपी ने भरोसा जीतने के बाद 5 रुपये का भुगतान करवाया। इसके तुरंत बाद मोबाइल स्क्रीन बंद हो गई और दोबारा चालू करने पर बैंक खातों से लगातार ट्रांजेक्शन के संदेश आने लगे।

 

ठगों ने व्यापारी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 58 हजार रुपये और उनकी पत्नी शारदा के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह दोनों खातों से कुल 1.08 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सेवा के लिए कस्टमर केयर नंबर केवल संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें और अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई भुगतान या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.