Video

Advertisement


बिलासपुर में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर 3.14 लाख की ठगी, 'ईडी अधिकारी' बनकर दंपती ने रचा खेल
Bilaspur,  posing as

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 14 हजार 600 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि राहुल मिश्रा उर्फ राहुल भारद्वाज ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर पीड़ित का विश्वास जीता और रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अलग-अलग किश्तों में लाखों रुपये ले लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विष्णु नारायण महतो के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी लगातार नियुक्ति प्रक्रिया चलने का दावा करता रहा, लेकिन लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए तो उसने नगर निगम के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान आवंटित कराने का प्रस्ताव देकर मामला टालने की कोशिश की। हालांकि, न नौकरी मिली और न ही दुकान, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी दंपती ने इसी तरह अन्य लोगों से भी नौकरी और दुकान दिलाने के नाम पर रकम वसूली हो सकती है। पुलिस बैंक लेन-देन, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव की पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.