Video

Advertisement


रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार
Interstate ,drug smuggling network ,  Raipur; 4 smugglers arrested

रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, 2,000 प्रतिबंधित नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 बोतल कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामान की कीमत करीब 10.70 लाख रुपये है। इस कार्रवाई के साथ मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 16.15 लाख रुपये से अधिक का नशीला सामान जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 30 जून को गंज थाना क्षेत्र से 10.710 किलोग्राम गांजा के साथ मेरठ निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और गंज थाना पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ओडिशा निवासी किशोर साहू, महासमुंद निवासी अजय विश्वकर्मा और शुभम साहू उर्फ बऊ तथा मेरठ निवासी प्रिंस प्रजापति को गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी किशोर साहू पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा पाने के बाद फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय है और इसके सप्लायर, रिसीवर तथा अन्य सदस्यों की पहचान कर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.