Video

Advertisement


ग्वालियर में सुहागरात पर गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, CCTV में छत से कूदकर भागते दिखी
Bride flees, jewelry , wedding night,  Gwalior; CCTV captures

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के अगले ही दिन दुल्हन के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, 28 जून को जितेंद्र जोशी और मुरैना निवासी नम्रता की शादी हुई थी। 29 जून को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची, लेकिन सुहागरात के दौरान पति के सो जाने पर वह कथित तौर पर घर के गहने लेकर छत के रास्ते पड़ोसी के मकान पर पहुंची और वहां से कूदकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों ने तलाश की तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज में वह भागती हुई दिखाई दी।

इसके बाद दूल्हा अपने परिवार के साथ थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। इसी दौरान दुल्हन अपने पिता और भाई के साथ थाने पहुंच गई। परिजनों ने दूल्हे से उसे साथ ले जाने का आग्रह किया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। दूल्हे का कहना था कि शादी की पहली ही रात इस तरह घर छोड़कर जाने और गहने ले जाने से परिवार की बदनामी हुई है तथा उसे अपनी सुरक्षा की भी चिंता है।

इस बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि दुल्हन का नाम पहले भी शादी से जुड़े एक अन्य विवाद में सामने आया था। आरोप है कि पहले तय हुए एक रिश्ते में गोद भराई के दौरान मिले जेवर और नकदी को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.