Video

Advertisement


एमपी में पोलियो ड्रॉप्स के बाद दो बच्चियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
Two girls , die after receiving ,polio drops,  MP; Health Department

मध्य प्रदेश के विदिशा और झाबुआ जिलों में पोलियो से बचाव की खुराक पिलाए जाने के बाद दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विदिशा के कुरवाई क्षेत्र में दो माह की बच्ची मानसी को सुबह करीब 10 बजे पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई थी। कुछ घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, झाबुआ जिले के कल्याणपुरा ब्लॉक में 11 माह की पूजा की भी खुराक पीने के बाद तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोनों मामलों में पोलियो की दवा पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पोलियो ड्रॉप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, विदिशा में जिस बूथ पर बच्ची को दवा दी गई थी, वहां 44 अन्य बच्चों को भी वही खुराक पिलाई गई और सभी स्वस्थ हैं। इसी तरह झाबुआ में जिस शीशी से पूजा को दवा दी गई थी, उसी से 19 अन्य बच्चों को भी पोलियो ड्रॉप्स दी गई थीं और उनमें किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। विभाग ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम कराया गया है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। झाबुआ मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट में सांस की नली में दूध फंसने की आशंका जताई गई है, जबकि बच्ची का वजन भी उम्र के हिसाब से कम बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पोलियो ड्रॉप्स और मौत के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.