Video

Advertisement


सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा पड़ा भारी, भोपाल में लाखों की साइबर ठगी के मामले सामने आए
social media, victims , Bhopal , cyber fraud amounting

भोपाल में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में कोलार क्षेत्र के एक व्यापारी से 16.49 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि एक महिला ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर खुद को निजी कंपनी की प्रतिनिधि बताया और निवेश पर हर महीने आकर्षक रिटर्न का भरोसा दिलाया। व्यापारी ने भरोसा कर अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश की, लेकिन बाद में आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में मिसरोद क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती को टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर ठगा गया। शुरुआत में ठगों ने छोटी राशि पर लाभ देकर विश्वास जीता और बाद में अधिक निवेश कराने लगे। युवती ने कुल 1.26 लाख रुपये विभिन्न खातों और यूपीआई आईडी में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने तकनीकी समस्याओं और अकाउंट वेरिफिकेशन के बहाने बनाकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया।

पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था के कहने पर पैसे निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच करें। यदि साइबर ठगी का संदेह हो तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल या स्थानीय साइबर पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.