Video

Advertisement


धमकियों से परेशान दंपती बच्चों समेत पानी की टंकी पर चढ़ा, राजगढ़ कलेक्ट्रेट के पास हंगामा
Couple,  threats, climbs water tank with children , Rajgarh Collectorate.

मध्य प्रदेश के Rajgarh में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक दंपती अपने दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद परिवार को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में उन्हें एसपी कार्यालय ले जाकर उनकी शिकायत सुनी गई और संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पीड़ित बालचंद गुर्जर का आरोप है कि उस पर पहले हुए जानलेवा हमले के आरोपी जमानत पर रिहा होकर लगातार धमकियां दे रहे हैं। उसके अनुसार, कुछ समय पहले कुल्हाड़ी से हुए हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी गांव लौटने के बाद उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा खेत पर जाने से भी रोक रहे हैं।

बालचंद ने प्रशासन को दिए आवेदन में परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.