Video

Advertisement


भोपाल के RGPV में परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, फिजिक्स की जगह बांट दिया केमिस्ट्री का पेपर
exam blunder , Bhopal

Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya (RGPV) में शुक्रवार को पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। प्रदेशभर में आयोजित फिजिक्स विषय की परीक्षा में छात्रों को गलती से केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। परीक्षा में शामिल करीब 700 छात्रों ने जब इस गड़बड़ी पर आपत्ति जताई, तब परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद परीक्षा करीब एक घंटे तक प्रभावित रही।

मामले की जानकारी मिलते ही RGPV प्रशासन ने प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर फिजिक्स के प्रश्नपत्र की सॉफ्ट कॉपी भेजी, जिसे प्रिंट कर दोबारा छात्रों को उपलब्ध कराया गया। परीक्षा दोबारा शुरू कराई गई और छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया गया। विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रत्येक विषय के तीन अलग-अलग सेट तैयार किए जाते हैं और जिस सेट में गड़बड़ी हुई है, उसे निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, इस घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

गौरतलब है कि RGPV पहले भी परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। इससे पहले ग्वालियर में फार्मेसी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक होने का मामला सामने आया था, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई और मामला अदालत तक पहुंचा। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही है तथा परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग तेज हो रही है।

Priyanshi Chaturvedi 20 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.