Video

Advertisement


CPCT पास नहीं करने पर गई नौकरी, रीवा संभाग में 6 कर्मचारी सेवामुक्त
Job lost,CPCT; 6 employees ,Rewa division , service.

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सेवा शर्तों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत उन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर कंप्यूटर टाइपिंग दक्षता प्रमाण (CPCT) या आवश्यक कंप्यूटर योग्यता हासिल नहीं कर सके। विभागीय आदेश के बाद प्रदेशभर में कई कर्मचारियों की नौकरी चली गई है, जिनमें रीवा संभाग के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं।

विभाग के नियमों के अनुसार नियुक्ति के बाद दो वर्ष के भीतर मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा, हिंदी मुद्रलेखन प्रमाण पत्र या CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य था। कर्मचारियों को समय-समय पर परीक्षा की तैयारी और योग्यता प्राप्त करने के निर्देश दिए गए, लेकिन निर्धारित अवधि में सफलता नहीं मिलने पर विभाग ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। रीवा, सीधी, सतना और मऊगंज जिलों के कर्मचारियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

 

CPCT (Computer Proficiency Certification Test) मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, जो सरकारी विभागों में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-3 और अन्य कंप्यूटर आधारित पदों के लिए आवश्यक मानी जाती है। परीक्षा में कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणित के साथ हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग दक्षता का परीक्षण किया जाता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रदेश में 50 से अधिक कर्मचारियों पर इसी आधार पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 14 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.