Advertisement
Twisha Sharma मौत मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। सीबीआई जांच में यह बात सामने आने का दावा किया गया है कि ट्विशा के नाम पर करीब 20 लाख रुपए के शेयर थे, जिन्हें लेकर पति Samarth Singh और सास Giribala Singh उन पर लगातार दबाव बना रहे थे। जांच एजेंसी के अनुसार, इन्हीं शेयरों को अपने नाम कराने को लेकर कथित तौर पर ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
सीबीआई ने गुरुवार को पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उन्हें और समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 2 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच एजेंसी अब आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ डिजिटल सबूतों और पारिवारिक विवादों की भी गहराई से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि ट्विशा ने कई कंपनियों में निवेश कर रखे थे और उन्हीं निवेशों को लेकर परिवार के भीतर तनाव बढ़ा था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भी इस तथ्य का उल्लेख किया गया, जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया। सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आर्थिक दबाव और कथित प्रताड़ना का इस पूरे मामले से कितना संबंध था।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |