Video

Advertisement


ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, सास की जमानत रद्द; CBI ने घर की कराई 3D मैपिंग
 Twisha Sharma case, mother-in-law,  bail revoked; CBI ,3D mapping

Central Bureau of Investigation ने चर्चित ट्विशा शर्मा केस की जांच तेज कर दी है। इसी बीच Jabalpur High Court ने भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और मध्यप्रदेश सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का सही परीक्षण नहीं किया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। वहीं आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल सीबीआई रिमांड में है और एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान सीबीआई और केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने ट्विशा शर्मा के ससुराल पहुंचकर पूरे घर की हाईटेक 3D मैपिंग कराई। इसके लिए फारो फोकस हाई-प्रिसिजन 3D लेजर स्कैनर मशीन का इस्तेमाल किया गया, जो घर के हर हिस्से की दूरी और संरचना का डिजिटल डेटा तैयार करती है। एजेंसी ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई। अधिकारियों का मानना है कि इससे घर के अंदर हुई घटनाओं की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी और ट्विशा के साथ क्या हुआ, इसकी पूरी कड़ी सामने आ सकेगी।

 

सीबीआई को स्थानीय पुलिस पहले ही केस डायरी सौंप चुकी है, जिसमें गवाहों के बयान और शुरुआती साक्ष्य शामिल हैं। अब एजेंसी पूर्व जज गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और अन्य संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर रही है। कोर्ट ने समर्थ सिंह को 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा है, जिसके बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता और हाईप्रोफाइल आरोपियों की मौजूदगी को देखते हुए जांच पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 28 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.