Video

Advertisement


अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, चोरी और तोड़फोड़ के आरोप
Indian national arrested US, accused theft burglary
 

 

अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने 21 मई को लॉस एंजेलिस में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक परमिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया। आईसीई की लॉस एंजेलिस यूनिट ने सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिका में अवैध प्रवासियों और आपराधिक रिकॉर्ड वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

आईसीई के मुताबिक परमिंदरपाल सिंह पर वाहन चोरी, बड़ी चोरी, अनाधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप हैं। एजेंसी ने उसे “क्रिमिनल नॉन-सिटिजन” बताते हुए हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपी को लॉस एंजेलिस के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की सुनवाई इमिग्रेशन कोर्ट में होगी, जिसके बाद उसके डिपोर्टेशन पर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि आईसीई अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के अधीन काम करने वाली संघीय एजेंसी है, जो इमिग्रेशन और कस्टम्स कानूनों को लागू करती है। एजेंसी अवैध प्रवासियों, वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वालों और आपराधिक मामलों में शामिल विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करती है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से आईसीई की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद भी बढ़े हैं। मानवाधिकार और प्रवासी संगठनों ने एजेंसी पर कठोर और मनमानी कार्रवाई के आरोप लगाए हैं।

sneha singh 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.