Advertisement
Delhi Metro Rail Corporation के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर स्थित लिफ्ट में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि लिफ्ट के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दो लड़कियों और एक युवक के सामने ही पेशाब करना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
घटना के दौरान जब एक लड़की ने इस हरकत का विरोध किया और लिफ्ट से बाहर निकलकर आवाज उठाई, तो आरोपी ने कथित तौर पर कोई शर्म या पछतावा नहीं दिखाया। पीड़िता के मुताबिक, बुजुर्ग ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, “तुम्हें जो करना है कर लो।” इसके बाद लड़की ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश है। यूजर्स Delhi Police और DMRC से आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर सीसीटीवी और सुरक्षा के बावजूद अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर समीक्षा जरूरी है।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |