Advertisement
मध्य प्रदेश के चर्चितMP Honeytrap Case 2019 से जुड़ी आरोपीShweta Jain एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार आरोप है कि एक शराब कारोबारी से करीब 1 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में उसका नाम सामने आया है। इसी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से श्वेता जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने भोपाल स्थित मीनाल रेसीडेंसी से श्वेता जैन को हिरासत में लिया और उसे इंदौर ले जाया गया। इस कार्रवाई के साथ ही एक महिला शराब तस्कर, उसके बेटे, एक प्रॉपर्टी कारोबारी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि निजी तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी से भारी रकम की मांग की जा रही थी।
पुलिस जांच के मुताबिक, यह मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक शराब कारोबारी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि उसे एक करोड़ रुपये की डिमांड कर ब्लैकमेल किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कारोबारी की पहचान पहले अलका दीक्षित नाम की महिला से हुई थी, जिसके बाद प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसी कड़ी में श्वेता जैन के पुराने हनीट्रैप केस से जुड़े कनेक्शन भी सामने आ रहे हैं।
गौरतलब है कि 2019 में सामने आए हनीट्रैप केस ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा हड़कंप मचा दिया था, जिसमें कई नेताओं और अफसरों के नाम सामने आए थे। अब एक बार फिर इस मामले से जुड़े नामों के सक्रिय होने पर जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |