Video

Advertisement


MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार
 Lokayukta takes, action ,MP, officer arrested ,bribe ,Rs 1 lakh

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।Lokayukta Police की इंदौर इकाई ने धार जिले में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप खरे को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव ने लोकायुक्त को बताया था कि 122 शौचालय निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के बदले प्रदीप खरे ने 17 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि करीब 3.42 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य में 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया।

 

सोमवार को धार सर्किट हाउस में शिकायतकर्ता पहली किस्त के तौर पर 1 लाख रुपए देने पहुंचा, जहां लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नागरिकों से अपील की कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों की जानकारी तुरंत लोकायुक्त को दें।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.