Advertisement
उज्जैन में महाकाल मंदिर की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आलोट से बीजेपी विधायकChintamani Malviya पर महाकाल मंदिर की पार्किंग से जुड़ी सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगा है। कांग्रेस पार्षदRajendra Kuwal ने इस मामले में लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और मुख्य सचिव से शिकायत करने के साथ एमपी हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका भी दायर की है। आरोप है कि फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए सरकारी जमीन को निजी बताकर करोड़ों रुपये का सौदा किया गया।
शिकायत के मुताबिक खसरा नंबर 3664/1 और 3666/1 वर्ष 1950 और 1967-68 के राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी जमीन के रूप में दर्ज थे, लेकिन बाद में इन्हें निजी भूमि बताकर करीब 3.82 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। जिस कंपनी ने यह जमीन खरीदी, उसमें विधायक चिंतामणि मालवीय को डायरेक्टर और साझेदार बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कमर्शियल जमीन को कृषि भूमि दिखाकर कम स्टांप ड्यूटी में रजिस्ट्री कराई गई, जबकि कलेक्टर गाइडलाइन के मुकाबले बेहद कम दर पर सौदा दर्शाया गया।
मामले पर विधायक चिंतामणि मालवीय ने सफाई देते हुए कहा है कि जमीन की रजिस्ट्री सभी वैध दस्तावेजों के आधार पर कराई गई है। वहींShri Mahakaleshwar Temple प्रशासन का कहना है कि पार्किंग वाली जमीन नगर निगम की है। अब यह मामला राजनीतिक और कानूनी रूप से तूल पकड़ता जा रहा है, जबकि हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका के बाद पूरे प्रकरण की जांच की मांग तेज हो गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |