Advertisement
Banswara के गढ़ी थाना क्षेत्र के मोर गांव स्थित एक हाईवे होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार और अवैध शराब परोसने के मामले का खुलासा किया है। गढ़ी थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की संयुक्त टीम ने होटल पर दबिश देकर तीन युवतियों, तीन व्यक्तियों और होटल संचालक गुलाबसिंह को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान होटल से 19 बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मामले की पुष्टि के लिए योजना बनाई गई। पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजा, जिसने पहले से दर्ज किए गए नोटों के जरिए सौदा तय किया, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तुरंत होटल में छापा मारा और कमरों में संदिग्ध स्थिति में मौजूद लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल संचालक और कुछ दलालों की मिलीभगत से लंबे समय से यह अवैध नेटवर्क चल रहा था। इससे पहले भी इसी होटल पर अवैध शराब से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के बावजूद गतिविधियां जारी रहीं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Patrakar sneha singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |