Video

Advertisement


शनि अमावस्या की रात युवती और पंचायत कर्मी की बेरहमी से हत्या, भोंदू बाबा गिरफ्तार
 young woman,Panchayat workerbrutally murdered,Amavasya; Bhondu Baba,arrested.

 

 

Maharashtra के धुले जिले के साक्री तालुका में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया है। निजामपुर थाना क्षेत्र के टेंभे फाटा के पास रविवार सुबह एक विवाहित महिला और एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत महिला की पहचान जयश्री रजनीकांत काकुस्ते (25) के रूप में हुई है, जो बजाज फाइनेंस में काम करती थीं, जबकि युवक अक्षय गंगाधर सोनवणे ग्राम पंचायत में सिपाही के पद पर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या शनि अमावस्या की रात सुनियोजित तरीके से की गई।

जांच में सामने आया कि जयश्री शनिवार रात काम से लौट रही थीं और उन्होंने अपने पति को फोन कर साक्री बुलाया था, लेकिन बाद में उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन सड़क किनारे उनका शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जब मौके पर पहुंची तो पास के इलाके से अक्षय का शव भी बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल पर सड़क हादसे जैसे कोई निशान नहीं मिले, जबकि महिला के पास मौजूद पैसे भी सुरक्षित थे। इससे साफ हुआ कि हत्यारों ने इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने योगेश खैरनार उर्फ ‘भैय्या महाराज’ नामक एक संदिग्ध भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोसंवर्धन की आड़ में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां चलाता था। शनि अमावस्या की रात होने के कारण पुलिस नरबलि, तंत्र-मंत्र और गुप्त धन जैसे एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों पीड़ित उस सुनसान जगह तक कैसे पहुंचे।

 
 
sneha singh 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.