Video

Advertisement


टॉयलेट में नशा करता युवक पकड़ा: पुलिस ने वीडियो बनाकर किया खुलासा
Youth caught , consuming drugs , toilet: Police made video ,revealed the truth

 

Indore में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को सुलभ शौचालय में ब्राउन शुगर का सेवन करते रंगे हाथ पकड़ लिया। मोहल्ला मीटिंग में मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की थी। संदिग्ध गतिविधि के चलते युवक का पीछा किया गया, जहां वह शौचालय में जाकर नशा करता मिला। पुलिसकर्मी ने दीवार के ऊपर से उसका वीडियो बनाकर सबूत जुटाया और बाहर निकलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, आरोपी लोकेश बाथम नंदानगर का निवासी है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि ESIC Hospital area के पीछे कुछ लोग खुलेआम नशा करते हैं और विरोध करने पर पत्थरबाजी भी करते हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के पास स्थित सुलभ शौचालय में छापा मारकर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने नशा सप्लाई करने वाले का खुलासा किया, जिसके आधार पर कारसदेव नगर निवासी पवन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े तस्करों की तलाश में जुट गई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 5 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.