Advertisement
Durg जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बासिन गांव में पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान ‘मुसाफिर’ और ‘M4’ ब्रांड के नाम पर जर्दा युक्त गुटखे का अवैध उत्पादन पाया गया। मौके से 13 मजदूर भी मिले, जो अलग-अलग राज्यों से लाकर यहां काम कर रहे थे।
कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में तैयार गुटखा, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें जब्त की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह यूनिट लंबे समय से बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही थी और अप्रैल की शुरुआत से बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था। अधिकारियों को आशंका है कि यह एक संगठित अवैध नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
जांच में यह भी सामने आया कि ‘मुसाफिर’ ब्रांड के पैकेट पर कुम्हारी स्थित एक फर्म का लाइसेंस नंबर दर्ज है, जिससे लाइसेंस के दुरुपयोग की आशंका गहराई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि यह इकाई अवैध पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री का संचालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है और मजदूरों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |