Video

Advertisement


दुर्ग में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 7 लाख की ठगी, बुजुर्ग महिला बनी शिकार
Durg,  elderly woman , Rs 7 lakh, digital arrest

Durg के भिलाई इलाके में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 62 वर्षीय महिला से करीब 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पीड़िता निर्मला चौबे को ठगों ने वीडियो कॉल पर खुद कोMumbai Crime Branch का अधिकारी बताकर कई दिनों तक मानसिक दबाव में रखा और डिजिटल अरेस्टका डर दिखाया।

ठगों ने महिला को यह विश्वास दिलाया कि उनके नाम से बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन हुआ है और जल्द ही उनके घर पर छापा पड़ेगा। लगातार कॉल, मैसेज और फर्जी दस्तावेजों के जरिए डर का माहौल बनाकर उनसे पहले 3 लाख रुपए बैंक ट्रांसफर कराए गए, फिर सोना गिरवी रखवाकर 4 लाख रुपए और वसूले गए। आरोपियों ने फर्जी एफआईआर और कोर्ट के आदेश दिखाकर महिला को पूरी तरह अपने जाल में फंसा लिया।

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगों ने अलग-अलग नंबरों से 30 से अधिक कॉल और कई वीडियो कॉल किए थे, जिससे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को अधिकारी बताने वालों पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन को दें।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.