Video

Advertisement


रीवा मनगवां में दूषित पानी का संकट, बदबूदार सप्लाई से लोग परेशान
Rewa ,Mangawan faces contaminated, water crisis, people upset ,smelly supply

Rewa जिले केMangawan क्षेत्र में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। पिछले 3–4 दिनों से कई वार्डों में नलों से पीला, मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। पानी में कीचड़ जैसे कण दिखाई देने से लोगों में नाराजगी और डर दोनों बढ़ गया है, क्योंकि यह पानी पीने और घरेलू उपयोग दोनों के लिए अनुपयोगी हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दूषित पानी के कारण बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई परिवारों को मजबूरी में निजी टैंकर या अन्य स्रोतों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जल प्रदाय विभाग ने समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे स्थिति और बिगड़ती गई।

 

नगर परिषद की टीम ने अब पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि पाइपलाइन में लीकेज या बाहरी गंदगी के प्रवेश के कारण पानी दूषित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या की पहचान होते ही मरम्मत कार्य किया जाएगा। फिलहाल स्थानीय लोग साफ और सुरक्षित पेयजल की तत्काल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, क्योंकि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो जलजनित बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.