Video

Advertisement


हैलट अस्पताल से फरार शातिर लुटेरा फिर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा
 bloodthirsty ,robber Hallet, Hospital arrested again, showroom away.

Kanpur Crime News:कानपुर के बर्रा में मुठभेड़ के बाद हैलट अस्पताल से फरार शातिर लुटेरा मुन्ना खान को क्राइम ब्रांच ने दोबारा गिरफ्तार किया। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से झाड़ियों में छिपा मिला।कानपुर के बर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर लुटेरे मुन्ना खान को क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से उसके फरार होने की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे थे। हालांकि पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में आरोपी को फिर से पकड़ लिया गया।

 

बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को बर्रा बाईपास पर हुई लूट की घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुन्ना खान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सुरक्षा में चार दरोगा और एक सिपाही तैनात किए गए थे। इसके बावजूद आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया।

 

फरारी की सूचना मिलते ही शहरभर में घेराबंदी

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पूरे शहर में घेराबंदी कर नाकाबंदी कराई गई और प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया, जिसके चलते आरोपी की लोकेशन का सुराग मिल सका।झाड़ियों में छिपा मिला आरोपी

पुलिस उपायुक्त अपराध श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक झाड़ी के पास छिपा हुआ बरामद किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी का फरार होने का प्रयास असफल रहा और अब वह पूरी तरह पुलिस की कस्टडी में है। मुन्ना खान एक शातिर लुटेरा है, जिसने हाल ही में मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना बर्रा में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम पर जवाबी फायरिंग भी की थी।

 

क्राइम ब्रांच टीम को मिला इनाम

इस पूरे मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अस्पताल से फरार होने में कहीं सुरक्षा में चूक तो नहीं हुई।

sneha singh 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.