Video

Advertisement


कुरुक्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, इमिग्रेशन सेंटर पर हमले से फैली दहशत
Firing broad,daylight, Kurukshetra, attack immigration, Panic

 

Kurukshetra के सेक्टर-10 स्थित वर्ल्ड वाइड इमिग्रेशन सेंटर पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक एक युवक पहले आराम से खड़ा होकर फिल्मी अंदाज में सिगरेट पीता रहा और फिर अचानक सेंटर के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। करीब 8 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी ने मोबाइल के जरिए धमकी भी दी और मौके से बाइक पर फरार हो गया।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह इमिग्रेशन सेंटर गांव बॉडी के सरपंच से जुड़ा हुआ है, जिससे मामले को लेकर और भी गंभीरता बढ़ गई है। हाल ही में जिले में एक कांग्रेसी नेता की हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और एसएफएल टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

sneha singh 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.