Video

Advertisement


कांकेर मुठभेड़ में महिला माओवादी कमांडर ‘रूपी’ ढेर, बस्तर में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
Female Maoist, commander,

कांकेर के माचपल्ली इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला माओवादी कमांडर ‘रूपी’ को मुठभेड़ में मार गिराया। रूपी एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक की नक्सली थी और लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सल गतिविधियों को संचालित कर रही थी। वह डीकेएसजेडसी से जुड़े कुख्यात नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले ही एक मुठभेड़ में मारा जा चुका था। रूपी पर करीब 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

 

सूत्रों के अनुसार, छोटेबेठिया-परतापुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी में एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान रूपी के रूप में हुई। मौके से पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई।

 

निखिल राखेचा के मुताबिक, यह ऑपरेशन पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पततिलिंगम ने बताया कि माओवादियों को लगातार आत्मसमर्पण का मौका दिया जा रहा है, लेकिन कुछ कैडर हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ रहे। अधिकारियों का दावा है कि कांकेर क्षेत्र में अब केवल कुछ ही नक्सली सक्रिय बचे हैं और उनके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Priyanshi Chaturvedi 13 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.