Video

Advertisement


इंदौर में SI की दबंगई का वीडियो वायरल, युवक से मारपीट का आरोप
 Indore: SI, high-handedness ,  youth allegedly assaulted

इंदौर के रेडिसन चौराहे से सामने आए एक वीडियो में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर बलराम सिंह तोमर पर एक युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। वीडियो में युवक जमीन पर बैठा हुआ दिखाई देता है और वह एसआई के पैर पकड़कर माफी मांगता है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे लात मारते और गालियां देते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इस घटना ने चर्चा का विषय बना दिया है।

 

यह मामला करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है और दिसंबर की शुरुआत में हुआ था। उस समय युवक ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में एसआई कहते हैं कि दो-दो पुलिस वाले आगे खड़े थे, तू गाड़ी नहीं रोकेगा क्या, जबकि युवक बार-बार सफाई देता है कि उसने पुलिस के कहने पर ही गाड़ी रोकी थी।

 

ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे दृश्य गंभीर हैं, लेकिन पूरी घटना का संदर्भ अभी स्पष्ट नहीं है। जांच में आरोपी एसआई और अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले की जिम्मेदारी अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है ताकि निष्पक्षता बनी रहे। बलराम सिंह तोमर पहले क्राइम ब्रांच में तैनात थे, फिर उज्जैन और डीआरपी लाइन में स्थानांतरित किए गए, उसके बाद ट्रैफिक थाने में पदस्थ हुए।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.