Advertisement
मध्य प्रदेश के रतलाम में चर्चित चिकलाना ड्रग फैक्ट्री मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत चार आरोपियों की करीब 16 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई 16 जनवरी को MDMA फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद की गई जांच के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध नशे के कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की थी।
पुलिस ने SAFEMA कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी और इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपये की अचल संपत्ति फ्रीज करवाई है। जांच में यह भी पाया गया कि इन संपत्तियों के लिए आरोपियों के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि अब तक मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |