Advertisement
शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर एक डॉक्टर से 3 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में एक और आरोपी मोहित पटेल को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 500 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर को निवेश के लिए फंसाया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने यस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाकर उसे मोटे कमीशन पर साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया था। मोहित पटेल गुमास्ता, एमएसएमई और इनकम टैक्स से जुड़े दस्तावेज तैयार करने का काम करता था और उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच और साइबर सेल आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |