Advertisement
रावनवाड़ा में कुछ दबंग युवकों ने एक युवक को घर से बुलाकर अपहरण किया और पहाड़ी पर ले जाकर मारपीट की। घायल युवक को बाद में उसके घर के पास सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर रावनवाड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
थाना निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत और उनकी टीम ने आरोपियों की तलाश में विशेष टीम बनाई। अलग-अलग स्थानों से सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नीलेश उर्फ नीलू, प्रभात उर्फ शिवम, रोहित उर्फ पुई, रिनू उर्फ अरुण और पदम शामिल हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को जुलूस के रूप में पेश किया और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में रावनवाड़ा पुलिस के विभिन्न अधिकारियों और आरक्षकों की मुख्य भूमिका रही।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |