Advertisement
चमोली में पुलिस ने नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हॉलमार्क लगाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने अपने गहनों के नकली होने की शिकायत दर्ज कराई।
ज्योतिर्मठ निवासी लवली रावत ने बताया कि उन्होंने अपने गहने गिरवी रखे थे और बाद में वापस लेने पर उनकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ। अन्य ज्वैलर्स से जांच कराने पर पता चला कि गहने नकली हैं और उन पर फर्जी हॉलमार्क लगाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बंटी कुमार को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु कम कैरेट के गहनों पर फर्जी मोहर लगाकर उन्हें असली बताकर बेचता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे गिरोह की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |