Video

Advertisement


सिवनी टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Nihangs attack, Seoni toll plaza, employee seriously, injured

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मड़ई टोल प्लाजा पर निहंग सिखों के एक समूह ने टोल चुकाने से इनकार करते हुए कर्मचारियों पर हमला किया। शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पूरे टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया।

 

तीन वाहनों (PB 01 F 8387, PB 09 AR 4181 और PB 09 AP 5266) में सवार आरोपियों ने बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़ने की कोशिश की। कर्मचारियों ने रोकने पर आरोपियों ने तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडे, घूंसे और लातों से हमला किया। घटना के दौरान अन्य कर्मचारी भी सहमे हुए देखे गए। आरोपियों ने शिफ्ट इंचार्ज का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

 

मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पंजाब से नांदेड़ की ओर जा रहे थे।

Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.