Advertisement
भोपाल के स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी की रिहाई का जश्न मातम में बदल गया। बुधवार रात जैसे ही उन्हें सेंट्रल जेल से बाहर किया गया, पुलिस ने लाल रंग की गाड़ी में बिठाकर फिर हिरासत में ले लिया। अब उनके खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
असलम के परिजनों ने बताया कि जेल से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया। जेल के बाहर 50 से 100 प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे और नारेबाजी बढ़ने पर शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर जताते हुए कलेक्टर ने तत्काल डिटेंशन वारंट जारी किया। पुलिस का कहना है कि यह प्रिवेंटिव एक्शन था और कोई किडनैपिंग नहीं हुई।
मामला भोपाल के स्लॉटर हाउस से जुड़ा है, जहां भारी मात्रा में संदिग्ध प्रतिबंधित गो-मांस मिलने का आरोप लगा था। असलम कुरैशी को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बुधवार को सेशन कोर्ट ने जमानत दी थी। NSA लगने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं और कानूनी प्रक्रिया अब और सख्त होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |