Video

Advertisement


बड़वानी: बालिका शौचालय निर्माण में रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार
Barwani: BRC arrested for taking bribe in construction of girls

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बुधवार सुबह बड़वानी जिले के निवाली में कार्रवाई करते हुए बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायत शिक्षक जितेंद्र सोनी द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें बालिका शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में कमी और कमीशन की मांग के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत के अनुसार, जितेंद्र सोनी के स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत थे। आरोप है कि बीआरसी और संबंधित सब इंजीनियर ने कार्य 15 हजार रुपये में पूर्ण करने को कहा और शेष 5 हजार रुपये में से 2-2 हजार रुपये दोनों के लिए तथा 1 हजार रुपये बड़वानी में देने की मांग की गई।

लोकायुक्त टीम ने एटीएम के पास जाल बिछाकर महेंद्र सिंह राठौर को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.