Advertisement
भोपाल में झपटमारी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अवधपुरी, चूनाभट्टी और शाहपुरा जैसे इलाकों में बदमाश स्कूटर या पैदल आकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और अन्य नागरिकों के मोबाइल व सोने की चेन झपटने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुरा इलाके में 57 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन रामेश्वर प्रसाद दुबे के साथ झपटमारी हुई। वे रात में खरीदारी के बाद अपनी कार में सामान रख रहे थे, तभी एक बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वहीं अवधपुरी में 61 वर्षीय शारदा शर्मा के गले से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 75 हजार रुपये की सोने की चेन झपट ली और मौके से भाग निकले।
इसी तरह चूनाभट्टी क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल तीन बदमाशों ने स्कूटर से आकर छीन लिया। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के चलते पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर अपने कीमती सामान की सुरक्षा करने की सलाह दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |