Advertisement
भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के संपदा शाखा कार्यालय में पदस्थ था और मकान की लीज नवीनीकरण के बदले पैसे मांग रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल ने एक आवेदक से लीज बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने पहले मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया गया।
ट्रैप कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता को 5 हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही उसने पैसे लिए, मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |