Video

Advertisement


मोनालिसा के निकाह पर बढ़ा विवाद, परिवार ने फरहान खान ब्रेनवॉश का लगाया आरोप
Monalisa

महेश्वर की सोशल मीडिया पर चर्चित वायरल गर्ल से अभिनेत्री बनी मोनालिसा भोसले के अचानक हुए निकाह को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। खबरों के मुताबिक, हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में उन्होंने मुस्लिम युवक फरहान खान के साथ निकाह किया है। जैसे ही यह जानकारी महेश्वर में उनके परिवार तक पहुंची, घर में मातम जैसा माहौल बन गया।

 

परिजनों का दावा है कि पिछले चार दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला है और उनकी मां लता भोसले का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जयसिंह भोसले ने आरोप लगाया कि फरहान खान ने एक्टिंग सिखाने के बहाने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया और आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर फर्जी तरीके से निकाह करवाया। इस घटना के बाद बंजारा समाज में भी नाराजगी देखी जा रही है और लोग सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 

इसी बीच फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी महेश्वर पहुंचे और मोनालिसा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह मोनालिसा पर आधारित अपनी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” को रिलीज नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से मामले की सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 16 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.