Advertisement
मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई, जो तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडित नाम के दो लोगों का जिक्र है, जो खुद को अमेरिका में होने का दावा कर रहे हैं।
पोस्ट में पानीपत के असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि हवाला कारोबार के जरिए विदेशों में पैसा भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी गई कि पानीपत की फायरिंग केवल एक ट्रेलर है और आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
सोशल मीडिया पोस्ट में खास तौर पर बादशाह को निशाना बनाते हुए कहा गया है कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब किया है। पोस्ट के अंत में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ कई अन्य गैंग से जुड़े नामों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, इस धमकी की सच्चाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस व जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |