Video

Advertisement


कटनी में सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार की दर्दनाक मौत
Road accident in Katni: Four people died tragically in a car-bike collision

 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बड़वारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा रेलवे पुलिया के पास तब हुआ जब तेज रफ्तार कार और बाइक आमने-सामने टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, एक ही बाइक पर सवार चार लोग कटनी से उमरिया की ओर नेशनल हाईवे-78 पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए और चारों बाइक सवार मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।

हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार चालक अंबिकापुर से राजगढ़ की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगामी जांच में स्पीड और सड़क सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 10 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.