Video

Advertisement


सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार
Uproar over social media post, accused arrested

 

सोशल मीडिया पर पैगम्बर साहब को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शहर में गुरुवार देर शाम तनाव की स्थिति बन गई। नाराज मुस्लिम समुदाय के युवक बड़ी संख्या में Moghat Police Station पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभाकर शिंदे को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसके बाद भी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी के घर पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के शांत नहीं होने पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया गया। सूचना मिलते ही Kotwali Police Station और Padamnagar Police Station की पुलिस के साथ रिजर्व बल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद एएसपी, सीएसपी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया।

घटना के बाद पुलिस ने थाना परिसर में हंगामा करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों सहित कुल 47 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांत है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.