Advertisement
गुढ़ थाना क्षेत्र के छोटी गोरगी गांव में सोमवार को एक घर अचानक आग की चपेट में आ गया। रामाश्रय साकेत के घर में नया गैस सिलेंडर फिट करते समय रिसाव हो गया, जिससे मिनटों में आग फैल गई और पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घटना के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में गैस का रिसाव शुरू हुआ और धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गया। इसी बीच किसी चिंगारी के संपर्क में आने पर आग भड़क गई। इतनी तेजी से आग फैली कि परिवार के सदस्यों को खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोग और पड़ोसी तुरंत मदद के लिए आए, लेकिन घर को बचाया नहीं जा सका।
घटना स्थल पर गुढ़ थाना और रायपुर कर्चुलियान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर फिट करते समय पूरी सतर्कता बरतें और रिसाव की स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |