Video

Advertisement


भोपाल में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प, दोनों पक्षों परहुआ केस दर्ज
BJP, Congress ,workers ,clash , Bhopal, cases, filed, against ,both sides

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। घटना की शिकायत 32 वर्षीय राकेश परस्ते ने दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हमला किया। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और लोहे की रॉड, पत्थर व डंडों से हमला किया।

 

एफआईआर में अमित खत्री, अभिनव बारोलिया, मुजाहिद सिद्दीकी, गोपाल कोटवाल, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपु तोमर, अभय, प्रदीप अहिरवार समेत 50-60 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं। हमले में कई लोग घायल हुए, जिन्हें नर्मदा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। फरियादी ने यह भी बताया कि घटना का वीडियो मौजूद है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सकती है।

 

थाना हबीबगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 118(2), 351(3) बीएनएस के तहत दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज किया जा चुका है।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.