Advertisement
उत्तर प्रदेश में फर्जी बिलिंग के जरिए सरकार को चूना लगाने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कॉपर स्क्रैप के नाम पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किया था।
गोपनीय सूचना के आधार पर डीजीजीआई की 19 टीमों ने लखनऊ, दिल्ली और सोनौली समेत विभिन्न शहरों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में 100 से अधिक अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए, जिनसे फर्जी लेन-देन के नेटवर्क का खुलासा हुआ।
जांच में पाया गया कि आरोपित फर्जी फर्म बनाकर कॉपर स्क्रैप की काल्पनिक खरीद-फरोख्त दिखाते थे। मुख्य आरोपियों में दीपांशु गर्ग का नाम सामने आया है, जो कथित तौर पर नौकरों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर वर्क कॉन्ट्रैक्ट सप्लायरों के जरिए फर्जी बिल जारी करता था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |