Video

Advertisement


प्रेमिका पाने के लिए वशीकरण की चाहत में युवक बना चोर
 young man became,desire,girlfriend ,hypnotism.

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमिका को पाने की चाहत में एक युवक चोरी के रास्ते पर उतर गया। युवक ने मंडीदीप के तांत्रिक हल्केवीर के कहने पर अपने ही पुराने मालिक के घर चोरी की। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

 

भरत पटेल और शुभम राय ने 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच चोरी की वारदात अंजाम दी। भरत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका जोया उर्फ कशिश खान को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन तांत्रिक ने उसे सुझाव दिया कि पुराने मालिक के घर चोरी कर पैसा जुटाया जाए। आरोपियों को उम्मीद थी कि घर में गहनों से भरा बॉक्स होगा, लेकिन चोरी के समय जब बॉक्स खोला गया तो उसमें सिर्फ महंगी शराब की बोतल निकली, जिससे दोनों हैरान रह गए।

 

आरोपियों ने चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन गलती से पड़ोसी के घर का तार टूट गया और डॉ गौतम के कैमरे चालू रहे। चोरी के बाद उज्जैन महाकाल दर्शन गए दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिए। पुलिस ने भरत, शुभम और तांत्रिक हल्केवीर को गिरफ्तार किया। ट्रक ड्राइवर की भूमिका भी सामने आई है। फिलहाल प्रेमिका जोया और अमन अहिरवार की तलाश जारी है और मामले में और खुलासे की संभावना है

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.