Video

Advertisement


भोपाल में शादी समारोह में भीषण आग, 50 फीट तक उठीं लपटें
 massive broke wedding, ceremony,Bhopal, flames rising 50 feet.

भोपाल के भौंरी क्षेत्र स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान भीषण आग लग गई। आग की लपटें 50 फीट तक उठीं और धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए मेहमान इधर-उधर भागकर सुरक्षित हुए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसा सोमवार रात लगभग 10 बजे हुआ। शार्ट सर्किट से चिंगारी लगने के कारण सिलेंडर में धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। होटल संचालक का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग पर नियंत्रण पाने में करीब दो घंटे लगे और घटना स्थल से प्रभावित सामान को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

 

रिसेप्शन के दौरान आग लगने से होटल में हड़कंप मच गया और मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका उस समय गाड़ियों के पास नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल और राहत टीमें देर रात तक मौके पर रहीं और घटना स्थल का धुआं तड़के तक देखा गया, जबकि एक दमकल वाहन अभी भी तैनात है।

Priyanshi Chaturvedi 17 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.