Advertisement
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरया कला कुसुड़ी टोला में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 31 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुखिया रमाशंकर पाण्डेय अपनी बेटी का तिलक लेकर नाऊन थाना हनुमना गए हुए थे। इसी दौरान पीछे का दरवाजा तोड़कर बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने अलमारी और पेटियां तोड़कर शादी के लिए तैयार रखे सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेट लिया। चोरी गए सामान में करीब 14 तोला सोना, लगभग 2 किलो चांदी और 20 हजार रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं। यह जेवर पिता ने बेटी की शादी के लिए वर्षों की मेहनत से जुटाए थे।
देर रात तिलक कार्यक्रम से लौटे परिवार को घर में चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया, लेकिन आरोपियों ने कोई ठोस सुराग नहीं छोड़ा। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |