Video

Advertisement


विदिशा में हजार साल पुराने विष्णु मंदिर की मूर्ति खंडित , आरोपी गिरफ्तार
Thousand,year,old ,Vishnu temple ,idol vandalised, Vidisha, accused arrested

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गोपाल नगर के लगभग 1000 वर्ष प्राचीन विष्णु मंदिर में प्रतिमा खंडित किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश कहार उर्फ बबलू इंदौरी और दीपक परोचे के रूप में हुई है, जो भोपाल के निशातपुरा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मंदिर में सोने की मूर्ति होने की आशंका में चोरी की नीयत से घुसे थे। हालांकि, मूर्ति खंडित करने के पीछे का स्पष्ट कारण अभी जांच का विषय बना हुआ है।

 

पुलिस को इस मामले में “360 डिग्री दृष्टि अभियान” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट और लोहे की रॉड बरामद की गई है। सिरोंज एसडीओपी सोनू डाबर ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.