Advertisement
बिलासपुर। जिले के पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के परिवारों के बीच मामूली विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। विवाद की शुरुआत 7 फरवरी को दोपहर करीब 12.15 बजे तब हुई, जब आरक्षक अश्वनी पटेल के बेटे रुद्र पटेल के पैर पर पड़ोसी आरक्षक जलेश्वर राजपूत की पत्नी प्रीति राजपूत ने थूक दिया। इसका विरोध करने पर प्रीति ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे मामला पहले ही तूल पकड़ गया।
कुछ मिनटों बाद, जब अश्वनी पटेल के घर की घंटी बजी, तो जलेश्वर और प्रीति राजपूत घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने बच्चों के पैर पर थूकने के मामले को लेकर अश्वनी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पटेल के साथ मारपीट की और अश्लील गालियां भी दीं। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी विवाद का शिकार हुए।
पीड़िता लक्ष्मी पटेल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अश्वनी पटेल वर्तमान में तखतपुर थाना में पदस्थ हैं, इसलिए शिकायत दर्ज कराने उनकी पत्नी अकेले थाने पहुंचीं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Patrakar Vandana Singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |